आहुति वैलफेयर सोसाईटी,दिल्ली द्वारा १० मार्च २०१४ (सोमवार) को दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज, कर्मपुरा, नई दिल्ली मे ब्लड कनेक्ट तथा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के
सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
और कुल 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
आहुति, शिविर मे सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों व संस्थाओ का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है और भविष्य मे भी इसी प्रकार के सहयोग की आशा करती
है। सोसाईटी के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, महासचिव
श्री हरेंदर, कार्यकारिणी सदस्य श्री लव वॉलंटियर
श्री जनक, श्री दीपेश, श्री विकास यादव, श्री दीपक
गोयल तथा मिस मंजु सभी ने मिल कर इस शिविर का प्रबंधन किया।





